फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबेदार की शिक्षिका पत्नी व मां को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। सेना में सूबेदार की शिक्षिका पत्नी और मां के साथ चार लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पखना निवासी सेना में सूबेदार अनुज शाक्य की शिक्षिका पत्नी अरुणा व मां शिवधरा देवी के साथ गांव के ही देवीदयाल शाक्य व उसके तीन साथियों ने मारपीट की। मामला रंजिश का है। चारों आरोपियों ने उन्हें घर में घुसकर लाठी- डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

शिक्षिका अरुणा शाक्य की तहरीर पर सतीश चंद पुत्र महेंद्र, देवी दयाल, दुर्गेश, आशीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षिका ने बताया कि अपनी सास के साथ वह घर पर थी और राज मिस्त्री व मजदूर घर पर प्लास्टर कर रहे थे। तभी यह हमला हुआ। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें