फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाजार बंद आज, चौक पर श्रद्धांजलि व धरना-प्रदर्शन

Thu, 24 Apr 2025 10:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पुलवामा हमले के विरोध में विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाते व्यापारी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी। - फोटो : पुलवामा हमले के विरोध में विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाते व्यापारी व अन्य संगठनों के पदाधिकारी।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहलगाम में निर्दोष सैलानियों पर आतंकी हमला और जीएसटी कार्यालय 15 किमी. दूर ले जाने के विरोध में सभी व्यापार मंडलों ने एक साथ बैठक की। पर्यटकों को मौत के घाट उतारने के विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद करके चौक पर श्रद्धांजलि सभा, धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मिश्रागुट के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला के चौक स्थित प्रतिष्ठान पर व्यापारिक व सामाजिक संगठनों की बैठक हुई। इसमें एक स्वर से आतंकियों के कायराना हमले की निंदा की गई। सभी ने एक स्वर से कहा कि प्रधानमंत्री पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएं कि उसकी सात पीढ़ी याद रखें।
निर्दोष पुरुषों को मौत के घाट उतारने जैसा घृणित कृत्य असहनीय है। अब किसी भी कीमत पर आतंकियों और उनके आकाओं को बक्शा न जाए। हम सब तन, मन और धन से सरकार के साथ खड़े हैं। सभी ने एकजुटता दिखाने के मकसद से शुक्रवार दोपहर एक बजे तक बाजार पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। कहा कि सभी लोग सुबह नौ बजे चौक पर एकत्रित होंगे। यहां शोकसभा के साथ पाकिस्तान और आतंकियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

-
जीएसटी कार्यालय शहर से दूर करने पर आक्रोश
व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी कार्यालय के भवन का शहर से 15 किमी दूर सकवाई में भूमिपूजन किया गया है। इससे व्यापारियों का बड़ा नुकसान होगा। वहां तक आने और जाने में व्यापारी असुरक्षित रहेंगे। कहा कि वह इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेंगे। इसमें सदानंद शुक्ला, मनोज मिश्रा, अनूप गुप्ता, विमलेश मिश्रा, सौरभ शुक्ला, राजू गौतम, राजू गुप्ता, अजय मेहरोत्रा, श्याम सुंदर गुप्ता, उमेश चतुर्वेदी, कमलेश गुप्ता, डॉ. सुबोध वर्मा, सोनी शुक्ला, नेहा मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें