फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझा कर शांत किया। अस्पताल के संचालक ने मरीज के तीमारदारों पर लूट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास तिराहा के पास स्थित एक अस्पताल में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र की महिला को सोमवार सुबह 10 बजे भर्ती कराया गया। रात साढ़े 11 बजे महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना तीमारदारों को मिली, तो विवाद हो गया। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें मरीज की हालत खराब होने की जानकारी नहीं दी गई। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया।
अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों में मारपीट हो गई। बाद में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। करीब आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद तीमारदार महिला के शव को लेकर घर चले गए। अस्पताल के संचालक डॉ. सतीश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में मरीज के तीमारदारों पर तोड़फोड़, मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट और तोड़फोड़ का हो सकता है। लूट की बात गलत है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें