फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बढ़ रहे उल्टी व दस्त के मरीज

विज्ञापन
कायमगंज सीएचसी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। भीषण गर्मी और उमस से सीएचसी में उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। इन दिनों सीएचसी में ओपीडी में मरीजों की संख्या 400 तक पहुंच गई है। इसमें 60 प्रतिशत मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द के पहुंच रहे हैं। इसका असर बच्चों पर अधिक पड़ रहा है। चिकित्सक संयमित भोजन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इमरजेंसी में कई मरीज पेट दर्द व उल्टी के पहुंचे। कुछ मरीज बुखार से भी पीड़ित थे। सुबह से लेकर ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। 20 दिन पहले ओपीडी की संख्या 300 से 350 तक थी। अब इसमें करीब 50 मरीजों का इजाफा हो गया है। साथ ही निजी क्लीनिकों पर भी सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की भीड़ बनी रहती है।
सीएचसी के डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासतौर पर बच्चों पर ज्यादा असर है। इन दिनों दूध पर आश्रित बच्चों को रखा हुआ दूध न पिलाएं। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, आम का पना और शिकंजी का इस्तेमाल करें। मौसमी फल खाएं, भोजन में तेल मसाले का कम प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें