बसपा बीडीसी समेत कई युवा सपा में शामिल
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष ने बसपा और भाजपा कार्यकर्ताओं समेत 40 युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी की मौजूदगी में बुढ़ानामऊ ग्राम पंचायत के बसपा से बीडीसी सदस्य शैलेंद्र कुमार, धंसुआ निवासी प्रशांत कुमार, महरूपुर के करण गौतम, गंगौरा के विजय सिंह आदि ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ली।
इस दौरान फारूकी ने कहा कि सपा अपने हर कार्यकर्ता के लिए 24 घंटे तैयार है। किसी का भी उत्पीड़न सहन नहीं होगा। सपा में ही सभी का हित सुरक्षित है। जिला महासचिव मंदीप यादव, ओम प्रकाश शर्मा, बेचेलाल यादव, साजिद अली, पूर्व जिला सचिव (युवजन सभा) प्रताप सिंह यादव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे।