फोटो-31, मोहल्ला सेनापति में पत्रकारों से रूबरू होते सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी। संवाद
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेस बनते ही फर्रुखाबाद में कई फैक्टरी लगेंगी। इससे लोगों को जिले में रोजगार मिलने लगेगा। यह बात मोहल्ला सेनापति स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान सदर विधायक मेजर सुनीलत्त द्विवेदी ने कही।
सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद में औद्योगिक विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं पर आश्वस्त किया है। जिले में इथेनॉल फैक्टरी, पानी बोतल बनाने वाली फैक्टरी और चिप्स की फैक्टरी को लेकर विभिन्न योजनाएं प्रस्तावित हैं।
जल्द ही वे जिले में जरदोजी एवं छपाई उद्योगों को विस्तृत रूप देने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। सधवाड़ा के छपाई उद्योग को मजबूत करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। जो व्यापारी जनपद छोड़कर छपाई उद्योग अन्य राज्यों व जिलों में ले गए हैं। उनसे बात की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर शिवांग रस्तोगी भी मौजूद रहे। (संवाद)