फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में अव्यवस्थाओं का अंबार

विज्ञापन
कायमगंज मंडी समिति में बदहाल शौचालय। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल रोड स्थित मंडी समिति परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार है। परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। नालियां कूड़े से पटी हैं। शौचालय टूटी-फूटी हालत में है। यहां करीब 15 हैंडपंप खराब पड़े हैं। इससे किसान और व्यापारियों को पानी की दिक्कत है।
विज्ञापन

सब्जी आढ़ती हाकिम सिंह ने कहा कि व्यापारी सुविधाओं के लिए शुल्क देता है मगर सुविधा कुछ नहीं है। गल्ला आढ़ती दिनेश बाथम, उमेश गुप्ता ने बताया कि करीब 15 हैंडपंप खराब हैं। उनके साथ लगे कुछ सबमर्सिबल भी खराब हैं। इसकी जानकारी मंडी सचिव को दी जा चुकी है।
प्रवीण यादव ने कहा कि परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। एक शौचालय निर्माणधीन है। एक कंडम है। मंडी सचिव प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी ने कहा कि साफ सफाई तो कराई जाती है। अगर कोई कमी है तो उसे सही कराया जाएगा। हैंडपंप के रिबोर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एक शौचालय निर्माणधीन है, जल्द ही चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें