फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी मार्ग पर आलू लदे वाहनों से लगा घंटों जाम

Sat, 27 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आलू लदे वाहनों के चलते सातनपुर मंडी मार्ग पर शुक्रवार को घंटों जाम लगा रहा। सुचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की जहमत नहीं उठाई। इसको लेकर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक दूसरे रास्तों से होकर गुजरे।
विज्ञापन


इन दिनों सातनपुर आलू मंडी में काश्तकार आलू बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और डीसीएम आदि वाहनों से ला रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सातनपुर मंडी मार्ग पर आलू लदे वाहनों के चक्कर में भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक और डीसीएम की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने के चलते दुपहिया वाहन चालक दूसरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हुए। सातनपुर मंडी से चंद कदम की दूरी पर ही स्थित सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने को कोशिश नहीं। दोपहर करीब 12:30 बजे तक सातनपुर मंडी मार्ग पर भीषण जाम लगा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें