फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापरवाही में मंडी चौकी प्रभारी हटे, घुमना के अमित लाइन हाजिर

Tue, 14 Apr 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भैंसा चोरी के मामले में कार्रवाई न करने और उसके बाद युवक की हत्या होने के मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कायमगंज की मंडी चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह को हटा दिया है। उन्हें मॉनीटरिंग सेल में भेज दिया है। वहीं पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए विस्फोट के मामले की जांच कर रहे घुमना चौकी प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा चार दरोगा की तैनाती में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

कायमगंज के गांव उलियापुर निवासी बांकेलाल की हत्या के बाद परिजन ने मंडी चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उनका कहना था कि भैंसा चोरी की शिकायत करने वह मंडी चौकी पर गए थे। पर वहां चौकी प्रभारी ने चोरी होने के साक्ष्य लाने की बात कहकर बांकेलाल का वापस भेज दिया था। कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते ही बांकेलाल की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ही पुलिस अधीक्षक ने देर रात बलवीर सिंह को चौकी से हटा दिया।
वहीं सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर 17 मार्च को विस्फोट हुआ था। इस मामले में पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत छह लोग घायल हुए थे। इन्हीं छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें से नूरपुर निवासी घायल व आरोपी भैयालाल की दस दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसकी विवेचना को लेकर कई बातें कही जा रही थीं। इसी का खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और लाइन हाजिर हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा राजेपुर थाने के दरोगा अमित कुमार को कादरीगेट, अरविंद अवस्थी को मोहम्मदाबाद से राजेपुर, सुरजीत सिंह को कायमगंज से कमालगंज भेजा गया है। दरोगा भोलाराम को अंगुष्ठ छाप का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए यह तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें