शमसाबाद। कस्बा के चौमुखी महादेव मंदिर मोड़ से शिवमंदिर मूसेपुर तक लगभग चार किलोमीटर लंबे डामर मार्ग के निर्माण के लिए सोमवार शाम को विधायक डॉ. सुरभि ने शिलान्यास किया। यह कार्य धर्मार्थ योजना के अंतर्गत 3 करोड़ 64 लाख 54 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके चलते चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान नामित सभासद जितेंद्र शाक्य, भाजपा नेता मदारी गंगवार, मृदुल गंगवार, लोक निर्माण विभाग के एई अरविंद कुमार और जेई कलीम अहमद मौजूद रहे। इसके बाद विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की और कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।