मोहम्मदाबाद में अलीपुर गांव के पास शनिवार को कपड़ा के फेरी लगाने वाले दुकानदार के सिर पर डंडा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने 27 हजार रुपये लूट लिए।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा निवासी तहसीम आसपास के गांवों में जाकर कपड़ा बेचते हैं। शनिवार को तहसीम मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर से अपनी बाइक से फेरी लगाकर घर जाने के लिए निकले।
वह गांव से सौ मीटर दूर ही थे, तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश पीछे से आए। इनमें से एक बदमाश ने उसके सिर पर डंडा मारा। इस पर तहसीम बाइक से नीचे गिर पड़े।
बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 27 हजार 5 सौ रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।