फर्रुखाबाद। घर में पत्नी से झगड़े के बाद मंदिर में युवक ने शिवलिंग व
नंदी की प्रतिमा खंडित कर दी। मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी पर मोहल्ले के
लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर युवक फरार हो गया। शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा
खंडित करने पर युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
शहर
के मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी सुरेश राजपूत गुरुवार की रात पत्नी से
विवाद हो गया। झगड़े के बाद नाराज सुरेश घर से बाहर निकल आया। इसके बाद वह
मोहल्ले के शिव मंदिर में पहुंचा। सुरेश मंदिर में शिवलिंग और नंदी की
प्रतिमा को ईंट से तोड़ने लगा। इससे मूर्तियां खंडित हो गईं।
शोर सुनक र
मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पकड़े जाने के डर से युवक फरार हो गया। मोहल्ले
के लोगों ने इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के नेता राघवदत्त मिश्र को दी।
वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर में देखने के बाद इन्हाेंने
पुलिस को जानकारी दी गई।
कोतवाल रूम सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर
पहुंचे। फोर्स ने आरोपी की तलाश में छापामारी की। पुलिस सुरेश के घर पर भी
पहुंची। यहां उसकी पत्नी ने बताया कि शराब के नशे में होने से पति से झगड़ा
हो गया था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गए। मोहल्ले के ही अनिल यादव ने
सुरेश राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।