फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Fri, 22 Jan 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी ने विजेता और उप विजेताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्टेट बैंक गली स्थित एयर होस्टेस अकादमी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने मिस उत्तर प्रदेश नील कमल मिश्रा, मिस कानपुर रीजन नैंसी यादव, मिस ग्रांड मॉडल आफ इंडिया समीक्षा मिश्रा, मिस फर्रुखाबाद अदिति वर्मा, मिस्टर फर्रुखाबाद अभिमन्यु अवस्थी, मिस फर्रुखाबाद द्वितीय रनरअप नीलम राजपूत, मिस्टर फर्रुखाबाद प्रथम रनरअप आकाश शर्मा और डा. शरदचंद्र मिश्र को प्रशस्तिपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा, संजीव मिश्रा बॉबी, पुष्पेंद्र यादव, डा. श्यामलाल निर्मोही, सच्चिदानंद मिश्र,़ डा. कृष्णकांत अक्षर, अंकिता मिश्र, सुनील सक्सेना, धीरेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। संचालन आकाश मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें