फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
गांव ऊबरीखेड़ा के पास युवक के ट्रेन से कटने के बाद घटनास्थल लगी भीड़ व पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवक दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव निवासी बहन के घर आया था। सुबह लौटते समय उबरीखेड़ा गुमटी के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव गोवा सतौरा निवासी दीपक तिवारी(28) पुत्र नन्हेंलाल बुधवार को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी अपनी बहन रेखा पत्नी अवधकिशोर मिश्रा के घर आया था। दो दिन रुकने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने गांव जाने के लिए बहन से कहकर चला गया।
घर से जाने के बाद सिंधौली गांव के निकट स्थित उबरीखेड़ा गांव पहुंचा। 10.30 बजे उसके बहनोई अवधकिशोर फतेहगढ़ जाने के लिए घर से निकले। वह उबरीखेड़ा गुमटी पर पहुंचे तो रेलवे क्रासिंग बंद होने से वहां खड़े हो गए। तभी दीपक शराब के नशे में उनके पास आकर बात करने लगा।
विज्ञापन

10.40 बजे कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को आता देख दीपक फाटक के नीचे से होकर ट्रैक पर पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने आवाज देकर उसे हटने के लिए कहा लेकिन ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अवधकिशोर ने घटना की जानकारी परिजनों व अपनी ससुराल में दी।
घटनास्थल पहुंचे खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने लोगों से पूछताछ की। अवध ने बताया कि दीपक शराब के नशे में था। रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद दीपक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। दीपक की पत्नी प्रीति व 5 वर्षीय पुत्र मानस, 3 वर्षीय पुत्र मयंक व पुत्री रोली रो-रोकर बेेहाल हो गई। दीपक मेहनत मजदूरी करता था।
परिजन घर नहीं ले गए शव
दीपक के पिता व अन्य परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने शव को अपने घर ले जाने से मना कर दिया। गांव शृंगीरामपुर स्थित गंगाघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें