फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, तंत्र-मंत्र से हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव उस्मानगंज में एक अधेड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस को सूचना देकर भाई की तंत्र-मंत्र से हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव उस्मानगंज निवासी सतीश कठेरिया(40) पुत्र रामसनेही गांव के एक व्यक्ति के साथ उसके लखीमपुर खीरी निवासी बहनोई के घर 9 अप्रैल को गया था। वहां से वह दस अप्रैल को वापस आया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन सतीश को लोहिया अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने सतीश की आंत बर्स्ट होने की बात कह कर रेफर कर दिया। परिजन सतीश को नर्सिंग होम ले गए। वहां 11 अप्रैल को इलाज के दौरान सतीश की मौत हो गई। परिजनों ने 12 अप्रैल को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इसके बाद 13 अप्रैल को सतीश के भाई मोहर सिंह ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि उनके भाई की तंत्र-मंत्र के चलते गांव के व्यक्ति ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या कर दी। जानकारी पर एसओ भी गांव पहुंचे और उन्होंने छानबीन की। मोहर सिंह ने थाने पहुंचकर दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। एसओ अंगद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सतीश मेहनत मजदूरी करता था। उसके चार बच्चे व पत्नी है। लोहिया अस्पताल में हुए इलाज संबंधी कागजात देखे जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें