फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने डिप्टी जेलर की कार में मारी टक्कर, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज के पास बरेली की डिप्टी जेलर की कार में एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे कार चला रहा उनका भाई घायल हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से मय ट्रैक्टर के भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस डिप्टी जेलर को थाने लाई। वहां से उन्हें प्राइवेट वाहन से बरेली भेज दिया गया।
विज्ञापन


बरेली निवासी मोनिका सचान डिप्टी जेलर हैं। इस समय उनकी तैनाती बरेली जेल में ही है। वह अपने भाई नितिन के साथ कार से किसी काम से कानपुर गई थीं। शनिवार सुबह वहां से वापस बरेली जा रही थीं। कार उनका भाई चला रहा था।

इसी दौरान गांव खुदागंज के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों को कार से बाहर निकाला। घटना में नितिन घायल हो गया।
विज्ञापन


डिप्टी जेलर की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस डिप्टी जेलर व उनके भाई को थाने ले आई। भाई की डाक्टर से मरहम पट्टी कराई गई। कमालगंज में उन्होंने कार मिस्त्री को दिखाई।

इसके बाद वह प्राइवेट कार से बरेली चली गईं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी जेलर के भाई के माथे पर हल्की चोट थी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ने डिप्टी जेलर की कार में मारी टक्कर, भाई घायल

बरेली में है तैनाती, कानपुर से बरेली जाते समय हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें