फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान की छत पर काम करते वक्त सरिया एचटी लाइन से छू गई। इसमें करंट उतरने से चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूर के भी करंट लगा, लेकिन वह बच गया। मकान मालिकिन और पड़ोसी दोनों को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़कपुर खंडौली निवासी संजय कुमार की पत्नी शहर कोतवाली के गांव अमेठी कोहना में मकान बनवा रही हैं। हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव कैथाई निवासी परमईलाल (35) और प्रमोद (26) काम कर रहे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे परमई लाल ने जैसे ही सरिया सीधा की, ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गई। करंट की चपेट में आने से वह तड़फड़ाने लगा। पास में ही खड़े प्रमोद को दूसरी सरिया से करंट लगा, तो वह दूर जा गिरा।
आनन-फानन गृहस्वामिनी और पड़ोसी प्रमोद व परमई लाल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ. इमरान अली ने परमई लाल को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में महिला अस्पताल से गायब हो गईं। ग्राम प्रधान के पति अस्पताल पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रमोद ने बताया कि परमई लाल विवाहित था, मगर पत्नी कुछ दिन बाद ही चली गईं। उसके दो भाई धीरेंद्र और विवेक हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें