फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेलवे की आरक्षित ई-टिकट का अवैध धंधा करने वाला गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-33 आरपीएफ की गिरफ्ट में मोहम्मद समी। स्रोत: आरपीएफ - फोटो : 1
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे सुरक्षा बल की स्थानीय टीम और कासगंज सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे की आरक्षित ई-टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20 हजार रुपये कीमत के 10 टिकट मिले। इनमें सात पर यात्रा पूरी हो चुकी थी। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरपीएफ थाने के निरीक्षक ओपी मीणा और सीआईबी कासगंज के सुभाष चंद्र की अगुवाई में एक टीम ने विभाग से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के करीब कमालगंज के नगला दाउद में मोहम्मद समी के यहां छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास मिले मोबाइल की आईडी से 20 हजार 20 रुपये 75 पैसे की आरक्षित ई-टिकट बरामद हुईं। इनमें से 17,753 रुपये 90 पैसे कीमत की सात टिकटों पर यात्रा भी हो चुकी थी। 2266.75 रुपये की टीन टिकट पर अभी यात्रा शेष थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि मोहम्मद समी आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी बनाकर ग्राहकों की मांग के अनुसार तत्काल, प्रीमियम तत्काल व सामान्य श्रेणी के रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर 100, 200 रुपये अतिरिक्त लेकर बेचने का अवैध कारोबार करता था। वह जिस मोबाइल का प्रयोग करता था उसे भी बरामद कर लिया गया है। उसके खिलाफ आरपीएफ थाने में रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें