फर्रुखाबाद। पश्चिम बंगाल में अफजल गुरू का समर्थन करने वाले एक यूनिवर्सिटी के छात्रों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के विरोध में युवाओं ने गुरुवार फतेहगढ़ चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
युवाओं का कहना था कि अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी करने वाले छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई न किया जाना दर्शाता है कि ममता बनर्जी देश विरोधी ताकतों को पनाह दे रही हैं। इस अवसर पर तरुन पांडेय, गुंजन अग्निहोत्री, शरद शुक्ल, रानू दीक्षित, शिवम दुबे, शिवम मिश्र, अमन गुप्ता, अभय सिंह और अनिरुद्ध तिवारी आदि मौजूद रहे।