शमसाबाद कसबा स्थित मक्की साहब की दरगाह में दो दिनी मेला शनिवार से लगेगा।
मेला की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मेले में पेयजल आदि की
व्यवस्था भी की गई है। मक्की साहब बाबा की दरगाह में 9 अप्रैल से उर्स चल
रहा है। उर्स का समापन 12 अप्रैल को होगा। इस दौरान 11 व 12 अप्रैल को
दरगाह के पास मेला लगेगा। मेला की तैयारियां चल रही हैं। सर्कस,
एक बड़ा झूला, खानपान के स्टालों के साथ ही सौंदर्य सामग्री और कपड़ों आदि
की दुकानें लगाई गई हैं। मीर अजीजुल्लाह शाह कमेटी के अध्यक्ष आरिफ अंसारी
ने बताया कि मेला की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पेयजल व्यवस्था के
लिए दो पानी के टैंकर मेला स्थल पर खड़े करवाए जाएंगे। इसके साथ ही हैंडपंप
भी लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया कि 12
अप्रैल को उर्स के साथ ही मेला का समापन होगा।