मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंजका औचक
निरीक्षण किया। इस दौरान महिला चिकित्सक समेत 19 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर
मिले। उन्होंने इन लोगों की गैरहाजिरी उपस्िथिति रजिस्टर में दर्ज कर दी।
सीएमओ के जाने के बाद आए गैरहाजिर कर्मचारियों ने गैरहाजिरी के ऊपर
हस्ताक्षर कर दिए। सीएमओ के जाने के बाद आए ज्वाइंट डायरेक्टर ने भी
अस्पताल का जायजा लिया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार शुक्रवार
सुबह करीब 9.30 बजे कानपुर जाते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का
निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्हें महिला चिकित्सक डा. ममता अरुण,
डा. सपना, डा. श्वेता, लैब असिस्टेंट एसके देवाल, एएनएम रेणुका स्मार्ट,
वार्ड आया रघुनेश कुमारी, एक्सरे टेक्नीशियन राजेश कुमार, फार्मासिस्ट पवन
कुमार, बीपीएम
विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र, आशुतोष, एनसीडी सेल के
कर्मचारी कृष्णकांत, वंदना यादव, स्नेहश्वेता, डा. श्रीकांत, संविदाकर्मी
अनीता देवी, नमिता वर्मा, रश्मि, आराधना, आरबीएस विभाग के कर्मचारी
प्रांजुल तिवारी, अरविंद कुमार और डा. विवेक कनौजिया गैरहाजिर मिले। सीएमओ
ने इन सबकी अनुपस्थिति रजिस्टर में दर्ज कर दी। इसके बाद कानपुर रवाना हो
गए।
सीएमओ के जाने के बाद आए स्वास्थ्यकर्मियों ने रजिस्टर में हस्ताक्षर
कर दिए। सीएमओ के जाने के बाद आए कानपुर मंडल के ज्वाइंट डायरेक्टर करन
सिंह ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने लैब और दवा वितरण कक्ष देखा। दवा वितरण
कक्ष के अंदर भीड़ देख उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मान सिंह
वर्मा से कड़ी नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि बाहर से ही मरीजों दवा दी जाए।
प्रसव कक्ष में एएनएम न तो एप्रिन पहने थीं और न ही नेम प्लेट लगाए थीं।
ज्वाइंट
डायरेक्टर ने निर्देश दिए कि एएनएम एप्रिन पहनें और नेम प्लेट भी लगाएं।
इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उगरापुर, महमदपुर अचला, गांधी नगर और
इंदिरा नगर कमालगंज में स्थित टीकाकरण केंद्र देखे। इस अवसर पर डा.
योगेंद्र मिश्र, फार्मासिस्ट पीसी राजपूत, डा. निशी गौड़ और धीरेंद्र यादव
आदि मौजूद रहे।