फोटो- 17 व 18
ओलावृष्टि से मक्का की फसल पूरी तरह चौपट
- अधिकारियों ने किया फसलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। आंधी के साथ रविवार शाम हुई ओलावृष्टि से मक्का की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। वहीं गेहूं की फसल पानी में भीगने से 33 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सोमवार को अधिकारियों जिला कृषि अधिकारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर फसलों में हुई क्षति का आंकलन किया।
जिला कृषि अधिकारी डा.राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सोमवार को बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गुतासी, नवाबगंज के गांव हीरापुर व चंदनपुर में जाकर निरीक्षण किया। ओलावृष्टि से गुतासी में करीब 100 हेक्टयर मक्का की फसल 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है। जबकि नवाबगंज क्षेत्र में 70 से 90 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। वहीं गेहूं की फसल में 33 फीसद नुकसान होने की आशंका है। जिले में गेहूं की फसल में औसतन 5 प्रतिशत नुकसान का आंकलन किया गया है।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
नवाबगंज। एसडीएम कायमगंज अमित आसेरी ने गांव नगला हीरा सिंह पहुंचकर लेखपाल जगदीप सिंह व नायब तहसीलदार पवन गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने क्षेत्र के 11 गांव अत्यधिक प्रभावित बताए हैं।