फर्रुखाबाद। गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को दिवाली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिसर में दीपों की जगमगाहट और रंगोली की छटा देखते ही बन रही थी। दीया मेकिंग में माही सिंह और रंगोली में वैष्णवी अव्वल रहीं।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही विद्यालय में दीया मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीया मेकिंग प्रतियोगिता में माही सिंह, वरनिता सिंह, नंदनी पांडे, शुभ्र रस्तोगी, अदिति शुक्ला, कनिष्का राजपूत प्रथम रहीं। अभ्या, अविका सिंह, कुंज प्रताप सिंह, अराध्या तिवारी, प्रज्जवल को द्वितीय तथा आरव राठौर, अंश कुमार, निधि कटियार, रचित कटियार को तृतीय स्थान मिला।
रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू सदन की वैष्णवी गुप्ता, मानसी गुप्ता, शिखा यादव, अपूर्वा, अराध्या कुशवाहा को पहला, ग्रीन सदन की काव्या अवस्थी, सुनिधि शर्मा, महक रस्तोगी, श्रेया शुक्ला, सौम्या शुक्ला को दूसरा स्थान मिला। प्रधानाचार्य डॉ. लकी चावला, उप प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सिंह आदि मौजूद रहीं।