फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: रिश्ते के बाबा ने दिव्यांग किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Feb 2026 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। तीसरे दिन प्राथमिकी दर्ज हुई। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धराएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक गांव में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी को लालच देकर खेत में ले जाकर रिश्ते के 58 वर्षीय बाबा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस सू्त्रों के अनुसार, आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

एक किसान की 13 वर्षीय किशोरी सही से बोल नहीं पाती है। मंगलवार शाम को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी वहां रिश्ते का बाबा निकला। वह रुपये देने का लालच देकर किशोरी को गांव से कुछ दूरी पर खेत में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहां से किसी तरह किशोरी वापस अपने घर पहुंची। उसने घटना के बारे में मां को जानकारी दी। उन्होंने परिजन को बताया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर छानबीन की। बुधवार शाम को पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर परसादी लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें