फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया अनुपम व परिजनों की 1.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बसपा नेता व माफिया अनुपम दुबे, उसके भाई अनुराग दुबे सहित परिजनों की 1.70 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई। इसमें एक आवासीय मकान व मछली टोला के पास की छह दुकानें हैं। पुलिस अब तक माफिया व उसके परिजनों की 1.60 अरब की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद के तत्कालीन कोतवाल अमर पाल सिंह ने माफिया अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहम्मदाबाद ब्लाॅक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन के खिलाफ अक्तूबर में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। जिलाधिकारी वीके सिंह ने गैंगस्टर के मुकदमे में अनुराग दुबे व उनके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे।
अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर 50 हजार का इनाम है। वह फरार चल रहा है। अमित दुबे उर्फ बब्बन हरदोई के जिला जेल में बंद है। शनिवार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने पुलिस बल के साथ गांव सहसापुर में मकान, कॉलेज व खेती की भूमि कुर्क की थी। पांच लाख रुपये खातों में जब्त कर लिए थे। कुल 45.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। इससे पहले पुलिस 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी थी।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, मोहम्मदाबाद कोतवाल मनोज भाटी, नवाबगंज एसओ जेपी शर्मा फोर्स के साथ फतेहगढ़ कोतवाली में एकत्र हुए।
इसके बाद माफिया के मानस मंदिर वाली गली के एक मकान में पहुंचे। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि मकान कुर्क कर उसमें रह रही वृद्धा सोनकली को सुपुर्दगी में दिया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास बसपा नेता व उनके परिजनों की छह दुकानें किराये पर उठी हैं। दुकानदारों को दुकानें खाली करने के संबंध में पहले ही नोटिस दिया था। दुकानदारों ने समय मांगा था, लेकिन तहसीलदार दिया नहीं गया। दुकानदारों ने आनन-फानन में दुकानें खाली कर दीं। सभी दुकानों में ताले डालकर उनको सील कर दिया।
कुर्क किए गए भवन व दुकानों की सूची माफिया के परिजनों को उपलब्ध करवा दी गई।
तहसीलदार ने बताया कि कुर्क किए गए आवासीय मकान व दुकानों की कुल कीमत 1.70 करोड़ रुपये है। पुलिस अब तक माफिया व उनके परिजनों की 1.60 अरब की संपत्ति कुर्क कर चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें