फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेंट्रल लैब में मशीन खराब, नहीं हो रहीं शुगर व थैलेसीमिया की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब में जांचें प्रभावित हैं। मशीन खराब होने या डिस्टिल वाटर की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीण जनता को निजी लैबों पर जांच कराकर आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की सेंट्रल लैब में 15 दिन से शुगर और थैलेसीमिया की जांचें बंद हैं। जांच करने वाली मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। रोजाना औसतन 30 शुगर और चार थैलेसीमिया के नमूने आते हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने भी सरकारी लैबों की रिपोर्ट मिलान के लिए नमूना दिया था। उनकी जांच भी महिला अस्पताल की लैब से ही हो सकी थी।
शमसाबाद सीएचसी में दो माह से लिवर और किडनी की जांचें बंद पड़ी हैं। लैब नए भवन में शिफ्ट होनी है, पर बिजली फिटिंग और भू-संपर्कन की व्यवस्था नहीं है। ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर से जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद सीएचसी पर लैब की मशीनों में भू-संपर्कन की व्यवस्था नहीं है। इसी के चलते छह दिन पहले ऑटोमैटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन खराब हो गई। लिहाजा यहां भी लिवर व किडनी की जांचें नहीं हो रही हैं। कंपिल सीएचसी में तीन दिन से डिस्टिल वाटर खत्म होने से लिवर, किडनी, शुगर, हृदय आदि की जांचें बंद हैं।
वर्जन
मशीन खराब होने की जानकारी नहीं है। कुछ जांचों के लिए रीजेंट नहीं आ सका। शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। मरीजों को दिक्कत नहीं होने देंगे। -डॉ. जगमोहन शर्मा, सीएमएस लोहिया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें