फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलते वक्त बच्चों में विवाद, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार की शाम क्रिकेट खेलते वक्त बच्चों के विवाद ने देर रात बड़ा रूप ले लिया। इससे दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दो लोगों के सिर फट गए। तमाम लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बीबीगंज में रविवार की शाम बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उसी में आपसी विवाद हो गया। खेल बंद होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे जब दोनों पक्षों के परिजन घर आए, तो राजू मोहल्ले के ही ओमप्रकाश शाक्य के यहां शिकायत करने गए। बताते हैं कि वहां बात बढ़ गई। तू तू-मैं मैं के बाद गाली-गलौज और लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों तरफ से करीब आधा घंटे तक जमकर झगड़ा हुआ। इसमें राजू और दूसरे पक्ष से शिवम के सिर फट गए। कुछ अन्य लोगों के भी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई। इसके बाद लोग थाने जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर पकड़े गए लोगों को छोड़ने का दबाव बनाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चुटहिल लोगों का डाक्टरी परीक्षण कराया। राजू और दूसरे पक्ष से घायल शिवम ने थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग हिरासत में हैं। आपस में समझौता करने की बात कह रहे हैं। वह दोनों पक्षों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें