फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आलीशान मकान और वीआईपी ठाठ ने खींचा लोगों का ध्यान

Wed, 25 Feb 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24 कायमगंज में जुबैर के घर की दीवार पर लिखी गई सूचना। संवाद - फोटो : घाघराघाट ​स्थित संजय सेतु।
विज्ञापन
कायमगंज। करीब 15 साल पहले गैंगलीडर जुबैर के पिता लड्डन को घर बनाने के लिए कुछ जमीन दी गई थी। शुरुआत में साधारण मकान बना लेकिन बाद में जुबैर ने पड़ोस में खाली पड़ा प्लॉट खरीद लिया। महज तीन वर्षों के भीतर वहां आलीशान भवन खड़ा कर दिया गया, जिसकी भव्यता क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार जुबैर का मेलजोल सीमित था। वह कम बोलने और दूरी बनाकर रखने के लिए जाना जाता था। अधिकांश समय घर से बाहर ही रहता था और जब भी आता, महंगी गाड़ी से ही आता-जाता दिखता। उसके वीआईपी रहन-सहन और महंगे कपड़े पहनने के शौक ने आसपास के लोगों का ध्यान खींचा लेकिन पड़ोसियों से उसकी नजदीकी कभी खास नहीं रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें