फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी का तार एलटी पर गिरने से घरों में उतरा करंट

Sun, 18 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जहानगंज। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में करंट उतर गया। इससे एक दर्जन लोगों के घरेलू उपकरण और नलकूपों के मोटर फुंक गए। तीन लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सबस्टेशन कर्मचारियों को देकर बिजली सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र में रविवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन के तार पर गिर पड़ा। इससे एलटी लाइन के माध्यम से घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इससे कसबा निवासी रामभन शर्मा की टीवी, फ्रीज, कूलर समेत अन्य उपकरण जल गए।

सुनील वर्मा उर्फ मुखिया के नलकूप को मोटर जल गया और तार जलने से छप्पर में आग लग गई। अंब्रेश घर में बैठे थे। हाईटेंशन करंट उतरने से घर की वायरिंग जलकर उनके ऊपर गिर पड़ी। इससे उनके हाथ और पैर झुलस गए। घरवालों ने डंडा मार कर तार अलग किया।
विज्ञापन


कसबा निवासी उदयवीर के दरवाजे पर लोहे की चौखट लगी है। पत्नी रेखा दरवाजे पर चौखट पकड़े खड़ी थीं। करंट उतरने से वह चौखट से चिपक गईं। उनकी चीख निकलने से आसपास के लोगों ने हाथ में डंडा मार कर चौखट से अलग किया।

आजाद वर्मा और गोविंद वर्मा के नलकूप के मोटर जल गए। इसके अलावा अन्य लोगों के घरों में भी हाईटेंशन करंट उतरने से घरेलू उपकरण जल गए। इसकी जानकारी सबस्टेशन कर्मचारियों को दी गई। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद कसबा के लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता अयज यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर बिजली सप्लाई बंद करा दी गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें