फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सब्सिडी : अब 15 तक आवेदन करें

Mon, 29 Dec 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस पर सब्सिडी के लिए अब उपभोक्ता 15 जनवरी तक गैस एजेंसियों पर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। 1 जनवरी 2015 से उन उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी आने लगेगी, जिनके खाते बैंक से लिंक हो गए हैं। जिनके पास आधारकार्ड नहीं हैं वह लोग बैंक द्वारा पंजीकरण आवेदन गैस एजेंसी पर जमा करें।
विज्ञापन


घरेलू रसोई गैस पर सब्सिडी पाने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जाने थे लेकिन जिले की गैस एजेंसियों पर अभी तक मात्र 55 प्रतिशत लोगों ने ही आवेदन जमा किए हैं। इसके चलते आवेदन जमा करने की तिथि 31 दिसंबर 2014 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2015 कर दी गई है। इंडियन गैस सर्विस के गौरव कुमार ने बताया कि अब उपभोक्ता 15 जनवरी तक गैस

एजेंसियों पर आवेदन जमा कर सकते हैं। जय भैरव गैस सर्विस के राजू शिवानी ने बताया कि बैंक  द्वारा पंजीकरण आवेदन 15 जनवरी तक गैस एजेंसी पर जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं वह लोग भी 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन तीन माह बाद ऐसे उपभोक्ता आधार कार्ड नंबर अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें