फर्रुखाबाद। हरियाणा की छात्रा की हत्या के बाद हिंदू संगठन काफी आक्रोशित हैं। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी ने दोनों आरोपियों का पुतला फूंका। कहा कि लव जिहादियों, आतंकियों और दुराचारियों की एक माह में सुनवाई पूरी करके फांसी की सजा हो।
तभी घिनौने कृत्यों को रोका जा सकता है। वीरांगना वाहिनी की अध्यक्ष शिवानी और लव जिहाद प्रमुख मयंक के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता गुरुवार शाम चौक पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ अत्याचार करने वालों को फांसी की सजा तुरंत हो। सुनवाई में समय बर्बाद न किया जाए। दोनों आरोपियों का पुतला फूंका। मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा, दिनेश मिश्रा, मधुकर शुक्ला, चंद्रप्रकाश, अमित शर्मा, आशुतोष शुक्ला, ज्योति शर्मा, सोनी, सीमा सक्सेना आदि थी।