फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। चूल्हे की चिंगारी से पांच झाेपड़ियों में लगी आग से पांच लाख का नुकसान हो गया। मवेशी निकालने गई महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी मुन्नालाल की झोपड़ी में चूल्हे पर खोया बनाया जा रहा था। उसी दौरान चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। हवा तेज चल रही थी। आग ने पड़ोसी धीर सिंह, छोटेलाल, छेदालाल, रामवीर की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर कोहराम मच गया। धीर सिंह की दो भैंसे आग की चपेट में आकर झुलस गई। एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। मुन्नालाल की लकड़ी की दुकान जलकर राख हो गई। दुकान में बीस हजार का परचून का सामान व सोने चांदी के जेवर रखे थे। धीर सिंह व मुन्नालाल की बाइक जलकर कबाड़ हो गई। मुन्नी देवी झोपड़ी में बंधी बकरी खोलने गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गांव के लोगो ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग का बुझा दी गई।जानकारी होने पर नायब तहसीलदार अतुल कुमार, एसओ मीनेश पचौरी मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि पांच लाख का नुकसान हुआ है। लेखपाल को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। सभी अग्निपीड़ितों को शीघ्र सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें