योगीराज श्रीकृष्ण के 5127 वें जन्मोत्सव पर मंदिरों में सजी आकर्षक
झांकियाें को देखने के लिए नगर के अलावा आस पास के गांवों से भी
श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रात के 12 बजते ही पालनहार का जन्म हुआ तो
मंदिरों और घरों में बधाइयां गाई गईं।
योगीराज भगवान कृष्ण का
जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के लालता देवी
मंदिर, फूलमती मंदिर, लंगड़े बाबा मंदिर, शिवाला मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर,
सीपी गेस्ट हाउस, बाबू राम की धर्मशाला, बाबा विमल के मंदिर ओर रामू के
मंदिर के अलावा प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा की संचालिका वीके
मिथलेश की ओर से सजीव
झांकी का चित्रण किया। कान्हा के बाल रूप की आकर्षक
झांकियों का प्रदर्शन किया गया। रात के 12 बजते ही मंदिरों और घरों से घंटे
घड़ियालों के अलावा नंद घर आनंद भए जय कन्हैया लाल की के स्वर गुंजायमान
होने लगे। लोगों ने एक दूसरे को भगवान के जन्म की बधाई दी। जन्माष्टमी के
पर्व पर नगरपालिका द्वारा नगर के प्रमुख मंदिरों के आस पास विशेष रूप
से
सफाई कराकर चूना डलवाया गया। भीड़ में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सीओ
प्रकाश कुमार, एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार नजर
जमाए रहे। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार जहानगंज रोड हरदेव नगर स्थित
शिवजी मंदिर को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भव्यता के साथ सजाया गया था।
बर्फ की सिल्ली से गुफा बनाई गई। गंगा गली
स्थित हनुमान मंदिर, मिठाई गली
स्थित शिव मंदिर, बिहारी जी मंदिर, सुभाषनगर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में भी
भव्यता के साथ झांकियां सजाई गईं। देर रात भगवान कृष्ण के जन्म के बाद
मंदिरों में आरती हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।