फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड में पुलिस ने दो उठाया

Tue, 09 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सराफा व्यवसायी की मां के साथ सोमवार को हुई लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लूट के बजाए छिनैती में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला राजीव नगर में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक से आए तीन लुटेरों ने सर्राफ वीरेंद्र कुमार की मां सुषमा देवी से तमंचे के बल पर सोने की जंजीर, दो अंगूठी और झुमकी नोच ली थीं। झुमकी नोचने से सुषमा देवी घायल भी हो गई थीं। बहू और पड़ोस की महिला के डंडा लेकर आने पर लुटेरे फायरिंग करते हुए संकिसा रोड की ओर भाग गए थे। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

सर्राफ दुकानदार वीरेंद्र कुमार वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लूट के बजाए आईपीसी की धारा 356, 379 के तहत छिनैती में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ भीम सिंह जावला ने बताया कि शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। शीघ्र घटना की खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें