फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से लूटपाट

Fri, 28 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
loot in faridabad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर में गुरुवार देर रात सशस्त्र बदमाशों ने महिला को बंधक बनाने के बाद तमंचे के बल पर घर में जमकर लूटपाट की। बदमाश एक लाख रुपये से अधिक के जेवर, नगदी के साथ लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर भाग गए।
विज्ञापन


सूचना पर रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को सुबह एसपी ने मौका मुआयना किया। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव कंचनपुर निवासी अवधेश सिंह पुत्र शिवरतन सिंह के मुताबिक गुरुवार की रात वह अपने घर के पीछे वाले गेट के चबूतरे पर सो रहे थे। उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्री शिवानी आंगन में और पुत्र प्रशांत व बहू प्रीती छत पर सो रही थी। पूनम देवी के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे तीन-चार सशस्त्र बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए।
विज्ञापन


खटपट की आवाज सुनकर वह उठीं तो दो बदमाशों ने तमंचा लगाकर जान से मार डालने की धमकी दी और उनका मुंह दबा दिया। इसके बाद चोर प्रीती के सूटकेस से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, झुमकी, 3500 रुपये व दोनाली बंदूक के साथ ही एक अन्य सूटकेस लेकर पीछे के दरवाजे से भाग गए।

बदमाशों के जाने के बाद पूनम देवी ने शोरशराबा किया तो अवधेश और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अवधेश ने 100 नंबर पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर रात में ही एएसपी अशोक कुमार, सीओ अमृतपुर देवेंद्र कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए।

शुक्रवार सुबह एसपी सुभाष सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और अवधेश सिंह व पूनम देवी से घटना की जानकारी की। अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें