फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बच्चों को मिली मुफ्त में नोटबुक

Thu, 27 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद परिषदीय स्कूलों के बच्चे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
न्याय पंचायत के 15 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क नोट बुक वितरण किया गया। नोटबुक वितरण में मौजूद भोजपुर विधायक ने शिक्षक संगठनों से काम करने वाले शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विज्ञापन



क्षेत्र के न्याय पंचायत अमानाबाद के गांव बिचपुरी में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 15 परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को मुफ्त में विषयवार नोटबुक वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्री आशुतोष मेमोरियल ट्रस्ट के माध्यम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने की।

संचालन एबीआरसी बढ़पुर भारती मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर हुई। मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नोगेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि इस सरकार में काम करने वालों का सम्मान होगा।
विज्ञापन



भाजपा नेता उदय नरायन त्रिपाठी ने कहा विश्व के शीर्ष नेतृत्व करने वालों को भी गुरुजनों ने ही तराशा है। बीईओ सुमित कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पास कापियां नहीं होती हैं। इससे गृहकार्य पद्धति में परिषदीय स्कूल काफी पीछे हैं। विषयवार कापियां मिलने से गृहकार्य पद्धति को बढ़ावा मिलेगा।

इस मौके पर एसडीएम सदर रमेशचंद्र यादव, तहसीलदार सदर अशोक चौधरी, महेश चंद्र वर्मा, मोनू राठौर, अवनीश चौहान, निरंजन त्रिवेदी, अरुण मिश्रा, गुरुचरन आजाद, सीमा पथरिया, मुजफ्फर हुसैन, सारिक, सीपी सिंह, यशवर्धन सिंह, उमेश पाठक, रामचक्कर, कुलदीप कुशवाह, शाहिद खान गौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें