फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तमंचा दिखाकर सोने की चेन व 80 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सूअर बेचकर घर लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में घेरकर 80 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीबकरोरी निवासी राजेंद्र बृहस्पतिवार रात सूअर बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और 80 हजार रुपये तथा 59 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन लूट ली। दबंगों ने जातिसूचक गाली-गलौज भी की। जाते समय जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें