फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त झोलाछाप से 1.30 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर(फर्रुखाबाद)। गांव चित्रकूट के सामने शुक्रवार रात इटावा-बरेली हाईवे पर बोलेरो सवार बदमाशों ने निशक्त झोलाछाप से 1.30 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना पर एसपी स्वाट टीम प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग राठौरा निवासी निशक्त झोलाछाप अनिल शाक्य कई साल से राजेपुर कसबे में रह रहे हैं। यहीं पर उनका क्लीनिक है। शुक्रवार को वह अपने भाई सर्वेश शाक्य से 1.30 लाख रुपये लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। वह गांव चित्रकूट स्थित रामनिवास महाविद्यालय के सामने से गुजरे तभी पीछे से सिल्वर कलर की बोलेरो पर सवार बदमाश आए। उन्होंने अनिल को रोकर बाइक के झोले में रखे रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी डा. अनिल मिश्रा स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व राजेपुर एसओ जयंतीप्रसाद गंगवार के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह रुपये लेकर जमापुर ढाबे पर कुछ देर रुका था। वहां से उसने खाना पैक कराया और उसके बाद घर को निकला था। लुटेरे वहीं से उसके पीछे लग गए। लुटेरों ने बोलेरो से उसकी बाइक को फुटपाथ पर उतरने को मजबूर कर दिया। बाइक रोकी तो बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। गुरुवार को झोलाछाप के भाई का गांव में झगड़ा हुआ था। इन पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। वहीं राजेपुर पुलिस ने झोलछाप के क्लीनिक में काम करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है। झोलाछाप ने रुपये लाने की बात युवक को बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें