फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या में पुलिस को जुआरियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की हत्या के मामले में पुलिस को जुआरियों की तलाश है। किसान के नलकूप पर रात को आए दिन जुआ होता था। हारने वाले को किसान रुपये भी ब्याज पर देता था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़नामऊ निवासी रामकुमार कटियार (50) की वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी।
पुलिस का मानना है कि रामकुमार रात को नलकूप के अंदर से बाहर चारपाई पर सोने के लिए निकले और नलकूप का ताला बंद कर रहे थे।
तभी किसी ने पीछे से वजनदार वस्तु से प्रहार कर दिया। रामकुमार बाहर खड़ी चारपाई के ऊपर गिर गए। छानबीन में पता चला कि नलकूप पर आए दिन आसपास के युवक जुआ खेलने के लिए पहुंचते थे।
हारने वाले जुुआरियों को रामकुमार रुपये ब्याज पर देते थे। पुलिस को जुआ खेलने वाले कई युवकों के नाम पता चले हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन दावा कर रहे है कि रामकुमार की किसी से रंजिश नहीं थी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें खुलासे में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें