फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद महोत्सव में दिखेगा धर्म अध्यात्म का संगम

Sun, 20 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही धर्म-अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। फर्रुखाबाद आयोजन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने यह बात पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


रविवार को लोहाई रोड स्थित डा. जितेंद्र कटियार के नर्सिंग होम पर फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत ने कहा कि फर्रुखाबाद स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने पर फर्रुखाबाद महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

इस बार फर्रुखाबाद महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सदस्य डा. जितेंद्र कटियार ने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी को जिम्मेदारी दे दी गई हैं। इस अवसर पर अरुण तिवारी, सरदार बाबू सिंह गिल, डा. पीएस सूद, महेशचंद्र शुक्ल, बीसी गुप्ता, जवाहर सिंह गंगवार और जिला सूचना अधिकारी पूरनचंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें