फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में फायरिंग

Sun, 20 Dec 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। प्रधान पद की शपथ लेकर पति के साथ गाड़ी से घर जाते समय गांव के युवक ने ओवर टेक कर प्रधान की गाड़ी में टक्कर मार दी। पथराव के बाद एक ने फायर झोंक दिया। लोगों ने फायर करने वाले को पुलिस को सौंप दिया। प्रधान पति ने तीन लोगों के खिलाफ हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम सभा वीरपुर हरिहरपुर की नवनिर्वाचित प्रधान विनीता रविवार को अपने पति संजय सिंह के साथ ब्लाक कार्यालय में शपथ लेने आई थीं। वह शपथ लेकर पति के साथ खुली जीप में घर जा रही थीं। राजेपुर तिराहे के पास गांव के सुरजीत उर्फ सोनू अल्टो गाड़ी से आया और ओवरटेक कर प्रधान की जीप मेें टक्कर मार दी। इसको लेकर प्रधान पति और सुरजीत मेें कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

बीच रोड पर झगड़ा होता देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी दौरान सुरजीत के समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। सुरजीत तमंचा निकाल कर लहराने लगे। इससे भगदड़ मच गया। तभी एक फायर होने से हड़कंप मच गया। प्रधान पति ने समर्थकों ने फायर करने वाले सुरजीत को खदेड़ा तो वह एक निर्माणाधीन आवास में छिप गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ मनीष यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने युवक सुरजीत को पकड़ लिया। इसके पास से तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन


प्रधानपति संजय ने थाने पहुंच कर सुरजीत सिंह, इसके पिता विनोद कुमार और ताऊ अनिल सिंह के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। संजय ने बताया कि सुरजीत की मां विटोली देवी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इनके विरोध में उसकी चाची मनोरमा भी चुनाव में उतरी थीं।

दोनोें प्रत्याशी हार गए। इसी को लेकर रंजिश शुरू हुई। चुनावी रंजिश के कारण रविवार को सुरजीत व उसके समर्थकों ने घेर कर मारपीट करने के बाद पथराव और फायर किया। एसओ मनीष यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुरजीत के पास से एक तंमचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें