फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेडिकल कॉलेजों से रेफर दो मरीजों की लोहिया के सर्जन ने बचाई जान

विज्ञापन
फोटो-22 लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज को रामचरित मानस भेंट करते डॉ. रोहित तिवारी। स्रोत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने बुधवार को 10 मरीजों के जटिल ऑपरेशन किए। दो मरीज मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर आए थे।
विज्ञापन

सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने बताया कि 10 मरीजों में दो ऐसे अति गंभीर मरीज थे, जिन्हें पूर्व में बड़े मेडिकल कॉलेजों से उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर कर दिया गया था। आर्थिक रूप से बेहद कमजोर होने के कारण जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सर्जिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों की द्विपार्श्वीय हर्निया, कमर का हर्निया, पित्त की थैली में पथरी, तीव्र अपेंडिसाइटिस, गर्भाशय का पूर्ण बाहर आना, गर्भाशय का नीचे खिसकना, गुदा की जटिल फिस्टुला, गुदा में दरार आदि विभिन्न जटिल सिस्ट/गांठों की सर्जरी की गई।
बताया कि मानसिक के साथ आध्यात्मिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से ऑपरेशन के बाद मरीजों को श्रीरामचरितमानस की प्रतियां भेंट की गईं। मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने कहा कि उनका संकल्प है कि आर्थिक अभाव किसी गरीब या असहाय मरीज के बेहतर उपचार में बाधा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें