फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन, 17 खिलाफ हुई रिपोर्ट

Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अवर अभियंता राकेश कुमार, संदीप कुमार ने फतेहगढ़ सेंट्रल जेल चौराहे के पास बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बकायेदारी में 14 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों को काट दिया। उपभोक्ता नीलम निवासी सेंट्रल जेल चौराहा विजाधरपुर  के खिलाफ केबिल से पहले कटिया डाल कर बिजली चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर में अवर अभियंता अमित शर्मा और राघवराम पांडेय ने रेलवे रोड पर छापेमारी अभियान चलाकर 23
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के बकायेदारी में कनेक्शन काटे। 2.25 लाख रुपये की वसूली की। अमृतपुर के अवर अभियंता आरएन पाल ने गांव ढाडीपुर में छापेमारी अभियान चलाया। इस गांव में अरविंद, धीरेन्द्र, जगपाल, दिलीप, महेश, मूलचंद्र, रामरतन, जयपाल के खिलाफ बिना कनेक्शन के बिजली जलाते मिले। इनके खिलाफ जेई आरएन पाल ने रिपोर्ट दर्ज अमृतपुर थाने में दर्ज कराई है।

खिमसेपुर के अवर अभियंता अजय सिंह ने गांव खिमसेपुर निवासी आकाश सिंह, नन्हे लाल, पसनिंगपुर निवासी राकेश सिंह, नरेश कुमार, राकेश कुमार, गांव अलावलपुर निवासी मनोज कुमार, सहदेव चंद्र, राजेश कुमार के खिलाफ कटे हुए कनेक्शन पर बिजली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोलेपुर विद्युत उपकेेंद्र के अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने बकायेदारी मेें 11 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों को काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें