फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया में डाक्टरों की हड़ताल

Mon, 29 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी डाक्टर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोहिया अस्पताल के डाक्टरों ने हड़ताल कर दी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक हड़ताल के कारण मरीजों को भटकना पड़ा। इसकी जानकारी पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब 11 बजे के बाद डाक्टर व कर्मचारियों ने
विज्ञापन


काम शुरू किया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने दो दिन तक 8 से 11 बजे तक हड़ताल का एलान किया है। हाल ही में सपा नेता और उनके समर्थकों ने लोहिया अस्पताल के डा. राजेश तिवारी के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें डाक्टर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। कार्रवाई न होने से नाराज डाक्टरों ने सोमवार को सुबह 8 से 11 बजे तक ओपीडी

का काम बंद कर दिया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले बैठक की गई। इमकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष डा वीके दुबे ने की । अध्यक्ष ने कहा डा. तिवारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल रखी जाएगी। दो दिन तक सुबह 8 से 11 बजे तक आपातकालीन सेवा छोड़कर अन्य सभी कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


डाक्टर व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी योगेश कुमार व शहर कोतवाल आरपी यादव पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों से मुलाकात कर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब डाक्टरों ने काम शुरू किया।

डाक्टरों की हड़ताल के कारण मरीज परेशान रहे। सुबह 11 बजे हड़ताल समाप्त होने के बाद कई डाक्टर ओपीडी से चले गए। इस कारण कई मरीज बिना दवा लिए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें