फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में आएगी कायाकल्प की टीम

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में दीवार पर पुट्टी करता श्रमिक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
लोहिया पुरुष अस्पताल में आएगी कायाकल्प की टीम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में कायाकल्प टीम के दूसरे स्तर के निरीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टीम में शामिल गैरजिले के स्वास्थ्य अधिकारी यहां आकर 10 और 11 सितंबर को अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। यदि इसमे सब ठीक रहा तो प्रदेश स्तरीय टीम आएगी।
बीते सप्ताह कायाकल्प टीम ने लोहिया महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। अब 10 और 11 सितंबर को टीम पुरुष अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इसके लिए अस्पताल में इमरजेंसी गेट से महिला अस्पताल के चैनल तक पेंटिंग, मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल की ओपीडी के अलावा जहां भी जालीदार काउंटर में कर्मचारी बैठते थे उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने को प्लास्टिक शीट से बंद करवा दिया गया है।
विज्ञापन

शौचालयों, फर्नीचर की व्यवस्था में भी तेजी से सुधार किया जा रहा है। सीएमएस डा. एसपी सिंह ने बताया कि 10 और 11 सितंबर को टीम आएगी। वह दूसरे स्तर की जांच करेगी। तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उनका प्रयास है इसमें सफलता मिले, ताकि अगले स्टेज की टीम आ सके। इससे अस्पताल में काफी सहूलियतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

चंद दिन चलकर बंद हो गईं सैनिटाइजेशन टनल
लोहिया अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी गेट के सामने दो सैनिटाइजेशन टनल लगाई गई थीं। मंशा थी कि संक्रमण से लोगों को बचाया जा सकेगा। मगर मशीनों में तकनीकी कमी के चलते चंद दिन चलकर बंद हो गईं। इससे वह किसी काम की साबित नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें