फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में किया इलाज

Wed, 10 Oct 2018 11:21 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में की हालत खराब है। यहां न ही डाक्टर पूरे हैं न ही सुविधाएं। मंगलवार रात बिजली जाने पर वार्डों में अंधेरा हो गया। राउंड पर आए डॉक्टर ने तीमारदार के मोबाइल की रोशनी में मरीज को देखा। मोबाइल की रोशनी में ही दवा लिखी। जेनरेटर न चलने से तीमारदार मोबाइल की रोशनी में अपने मरीजों को दवा आदि देते हैं। साथ ही गर्मी अधिक होने पर अखबार आदि को ही पंखा बना कर झलना पड़ता है। हालांकि इमरजेंसी व डाक्टरों के कक्षों में इनवर्टर लगे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात बिजली लाइन में फाल्ट होने से आवास विकास कालोनी की बिजली बंद कर दी गई थी। बिजली बंद हो जाने पर लोहिया अस्पताल के वार्डों में अंधेरा छा गया था। तीमारदार मोबाइल की टार्च जला कर अपने आसपास रोशनी कर रहे थे। कुछ तीमारदारों ने मोमबत्ती जला ली थी। बाथरूम आदि के लिए बाहर निकलने या मरीज को दवा देने में लोगों को बहुत समस्या हुई। मंगलवार को करीब 7.20 बजे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसपी सिंह बच्चा वार्ड में पहुंचे तो वहां पर अंधेरा था। इस पर डॉक्टर ने तीमारदार से मोबाइल की रोशनी में मरीज को देखा और दवा लिखी। थाना जहानगंज के गांव बिढ़ैल निवासी पृथ्वीराज और उनकी पत्नी शीला लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। शीला की बहन नीतू इनके पास रह कर देखभाल कर रही हैं। उसने बताया कि मंगलवार शाम होते ही बिजली चली गई थी। रात के समय वार्ड से निकलने में डर लग रहा था।

कायमगंज के गांव दारापुर निवासी बुखार से पीड़ित मरीज सुभाष के पास मौजूद भतीजे मोनू ने बताया कि रात को बिजली चले जाने पर जेनरेटर नहीं चालू होता है। इससे गर्मी में हालत खराब हो जाती है।
विज्ञापन

जिला कन्नौज के गांव अदमापुर निवासी संतोषी पत्नी राजकुमार के भाई नंदराम ने बताया कि करीब दो घंटे तक वार्ड में अंधेरा पड़ा रहा। लाइट चली जाने पर बहुत समस्या होती है। साथ आए परिवार के लोग मोबाइल की टार्च से रोशनी करते हैं। शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी रिषभ पुत्र भानुप्रताप के परिवार वालों ने बताया कि रात 9 बजे तक जेनरेटर नहीं चला था।
विज्ञापन


सीएमएस डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बिजली की समस्या के लिए ईएमओ को रात में जेनरेटर चालू करवाने के लिए बोला था। रात में जेनरेटर को चालू किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें