फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल : सुबह 9.38 बजे तक पर्चे बने 85, डॉक्टर सिर्फ एक

Sun, 23 Nov 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24 सर्जन के कमरे के बाहर पड़ी बेंच पर इंतजार करते मरीज। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी में सुधर नहीं हो रहा है। शनिवार सुबह 9:38 बजे तक ओपीडी में 85 पर्चे बनाए जा चुके थे, मगर ईएमओ डॉ. अभय श्रीवास्तव को छोड़ सभी कुर्सियां खाली थीं।
विज्ञापन

डॉक्टरों की लेटलतीफी के चलते मरीज परेशान रहे। लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी का मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शनिवार सुबह साढ़े नौ से पौने 10 बजे तक ओपीडी की पड़ताल की गई, तो हालात बेहद खराब दिखे। एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपनी कमरे में नहीं था।
कुछ डॉक्टरों के कमरों में बाहर से कुंडी लगी थी, तो कुछ कुर्सी से नदारद थे। बालरोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर कई तीमारदार बच्चों को लिए बैठे थे। सर्जन के कमरे के बाहर पड़ी बेंचों पर भी कई मरीज बैठे थे।
विज्ञापन

फिजीशियन, हृदयरोग विशेषज्ञ की कुर्सी खाली पड़ी थी। दोनों टीबी एवं चेस्ट फिजीशियन भी अपने कमरों में नहीं थे।
ईएनटी सर्जन के कमरे में डॉक्टर तो दूर सहयोगी कर्मी भी नहीं दिखे। सुबह 9:38 बजे तक 85 मरीजों की पर्चे बनाए जा चुके थे।
इससे साफ है कि यह मरीज डॉक्टरों के इंतजार में इधर-उधर भटक रहे होंगे।

फोटो-24 सर्जन के कमरे के बाहर पड़ी बेंच पर इंतजार करते मरीज। संवाद

फोटो-24 सर्जन के कमरे के बाहर पड़ी बेंच पर इंतजार करते मरीज। संवाद

फोटो-24 सर्जन के कमरे के बाहर पड़ी बेंच पर इंतजार करते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें