फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाई रोड पर फोर्स लगी, गड़बड़ी करने पर कार्रवाई

Fri, 14 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाई रोड पर  दुकान के विवाद को लेकर दुकानदार की मां ने फर्रुखाबाद विकास मंच के पदाधिकारियों  के साथ एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एएसपी ने पुलिस लाइन में फोर्स के साथ लोहाई रोड के मामले को लेकर बैठक की। उन्होंने गड़बड़ी करने वालों पर  सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी अमित सक्सेना की लोहाई रोड पर चाय की दुकान है। अमित का दुकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद है।

बीते दिनों अमित की दुकान की पटिया तोड़ कर कब्जे का प्रयास किया था। कई संगठन के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया था।  गुरुवार को अमित की मां मीरा देवी परिवार के सदस्यों और फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के साथ एसपी आफिस पहुंचीं।

यहां पर परिवार के लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि 14 अगस्त को उसकी दुकान पर एक पक्ष ने कब्जा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वह लोग उनकी दुकान पर कब्जा व  हत्या करने की योजना बना रहे हैं। एसपी दिनेश कुमार पी ने महिला को आश्वासन दिया कि वहां पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

शुक्रवार को एक पक्ष ने अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क  हो गया है। एएसपी रामभवन चौरसिया ने गुरुवार शाम पुलिस लाइन में बैठक कर सभी एसओ और फोर्स को निर्देश दिए कि वह किसी हाल में गड़बड़ी न होने दें।

अगर कोई गड़बड़ी करता हैै तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एएसपी ने लोहाई रोड को तीन सेक्टर में बांटा  है। एक सेक्टर में 3 एसओ, पांच एसआई और सिपाही के साथ ही पीएसी बल तैनात किया गया।

लोहाई रोड पर चल रहे दुकान के विवाद में दूसरे पक्ष ने बैठक कर निर्णय लिया है कि अतिक्रमण हटाने की सुनवाई की तारीख 18 अगस्त है। 18 को निर्णय आने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई।

लोहाई रोड पर मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर मौलाना एजाज अहमद नूरी की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोहाई रोड स्थित मस्जिद से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 10 अगस्त को इस मामले में निर्णय होना था।

तारीख बढ़ाकर 18 अगस्त कर दी गई है। इसके चले 14 अगस्त को मस्जिद से अतिक्रमण हटाने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। मौलाना ने कहा कि लोग अमन और शांति बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें