फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार घरों के टूटे ताले, किसान के घर से पांच लाख की चोरी

Fri, 13 Feb 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-30 गांव तिपेड़ा में चोरी के बाद बक्सा दिखाता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। चोरों ने बुधवार रात को गांव तिपेड़ा में तीन और धीरपुर में एक घर के ताले तोड़ दिए। तिपेड़ा में किसान के घर से चोर पांच लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो गांव के बाहर खेत में दो बक्से पड़े मिले।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धीरपुर के मजरा गांव तिपेड़ा निवासी किसान ध्रुव शाक्य बुधवार रात को परिजन के साथ घर के कमरों में सो रहे थे। छत पर बने कमरे में ताला लगा था। रात को किसी समय चोर घर के पीछे की दीवार से छत पर पहुंच गए। वहां उन्होंने कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह दो बक्से खेतों में उठा ले गए। उन बक्सों से चोर मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, करबंद, झाले, पायल, तोड़िया, दो हाय, दो पेंडल, खड़ुआ व दस हजार रुपये निकाल ले गए। सुबह ध्रुव की बेटी रिया छत पर गई। उसे कमरे में ताले टूटे और बक्से गायब देख परिजन को जानकारी दी। छानबीन में बक्से पड़ोसी प्रभाव सिंह के खेत में पड़े मिले। इसके बाद पता चला कि पड़ोसी पूर्व प्रधान के घर के मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ने के बाद कमरों के भी ताले तोड़ डाले। पूर्व प्रधान परिवार के साथ बाहर रहते हैं। इससे उनके घर में चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। इसके अलावा गांव के विजय सिंह के घर के भी चोरों ने ताले तोड़े। चोर वहां से भी कुछ नहीं ले जा सके। गांव धीरपुर में अजेंद्र के घर में चोर घुस गए। वहां उन्होंने एक कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। उसमें अजेंद्र की मां व बच्चे सो रहे थे। खटपट की आवाज सुन मां व बच्चों ने शोर मचा दिया। इससे चोर भाग गए। एक ही रात में चार घरों में चोरी के प्रयास से ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें