फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों, डाकघरों और आयकर दफ्तर में तालाबंदी

विज्ञापन
शहर की सेठ गली स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बाहर परेशान बैठे ग्राहक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बैंकों, डाकघरों और आयकर कार्यालय में दो दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। कर्मियों ने दफ्तरों पर ताला लगाकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारी और जन विरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल से बैंकों और डाकघरों में 100 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

केंद्रीय संगठन के आह्वान पर कई राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले कर्मचारी रेलवे स्टेशन स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर एकत्रित हुए। केंद्र सरकार की नीतियों को कर्मचारी और जनविरोधी बताया। यूनियन के मंत्री केदार शाह ने कहा कि बैंकों का निजीकरण जनता के साथ धोखा है। आज बैंकों को मजबूत करने की जरूरत है।
एनपीए वसूली के लिए सरकार कठोर कदम उठाए। निजीकरण का बिल शीघ्र वापस हो अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। हमारे वोट से चुने सांसद पेंशन लेते हैं, मगर हम कर्मियों को इससे दूर किया गया है। संजीव कुमार ने बैंकों में कर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

हड़ताल में बीओबी, पीएनबी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, यूनियन बैंक आदि के कर्मचारी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के चलते 30 करोड़ के चेक समेत 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। प्रदर्शन में आनंद कुमार, सूबेदार बाथम, अंकित श्रीवास्तव, प्रतीक सक्सेना, अजय तिवारी, अनुरोध तिवारी, महेश वैध, हिमांशु, मेघनाद, आशुतोष कुमार व गोविंद प्रसाद आदि कर्मचारी शामिल रहे।
पुरानी पेंशन खत्म करना कर्मचारियों के साथ धोखा
आयकर कर्मचारी संघ ने बढ़पुर स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। संघ अध्यक्ष अजय कुमार कश्यप ने कहा कि पुरानी पेंशन खत्म करना कर्मियों के साथ धोखा है। शीघ्र ही पुरानी पेंशन स्कीम शुरू की जाए। कर्मियों का 18 माह का रुका डीए तुरंत दिया जाए। सचिव कैलाश शंकर कनौजिया ने कहा कि खाली पदों को भरकर नए पदों का शीघ्र सृजन होना चाहिए। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर लगाम लगाने की बात कही। हरिओम त्रिवेदी, संदीप कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा, त्रिमोहन सिंह, जीवन सिंह भी शामिल रहे।

शहर के ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें